डुमरी I आजसू के जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी करके कहा है कि जो सार्वजनिक लिखित प्रारुप को लागू नहीं कर पाता है, उसे ना तो इतिहास लिखने का हक़ है,ना ही राजनीति करने का,उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार अपनी जिस चुनावी घोषणापत्र के आधार पर सत्ता पर काबिज हुई वह चुनावी घोषणापत्र के आज अधूरा है।चाहे वह 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की बात हो,नियोजन नीति नियमावली लागू करने की बात हो,पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो,रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो,25 करोड़ तक ठेका स्थानीय संवेदक को देने की बात हो,सभी सिर्फ घोषणा बनकर रह गई साथ ही कहा कि झारखंड जिस आशा और उम्मीद के साथ अलग राज्य बना वह आज भी अधूरा ही है।