परंपरागत नगाड़े व शस्त्रों के साथ 44वें झारखंड दिवस को ऐतिहासिक बनाये कार्यकर्ता- नलिन सोरेन

1
2

काठीकुंड/ 44 वें झारखंड दिवस को सफल बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की काठीकुंड इकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार की अध्यक्षता में डाकबंगला परिसर में संपन्न हुई. मौके पर प्रमुख रूप से स्थानीय विधायक नलिन सोरेन व केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य आलोक सोरेन मौजूद थे. बैठक में सभी 12 पंचायत के पर्यवेक्षक व सचिव ने झारखंड दिवस की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव व मांगों को बैठक में रखा. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री सोरेन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अहम दिशा निर्देश दिये.कहा कि,कोरोना महामारी के कारण परिस्थितियों को देखते हुए पिछले 2 वर्ष बिलकुल सामान्य तौर पर झारखंड दिवस को मनाया गया. इस वर्ष 2 फरवरी को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ता जोर शोर से लगे और पार्टी के नीति व सिद्धांतों से अवगत कराने को लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को दुमका लेकर पहुंचे. सभी कार्यकर्ताओं से झारखंड दिवस को लेकर दीवार लेखन करने के निर्देश दिये,ताकि गांव गांव से लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में झामुमो सुप्रिमों की बातों को सुनने दुमका पहुंचे. झारखंड की युवा हेमंत सोरेन की सरकार की उपलब्धियों स्थानीय नीति सहित अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को अवगत कराने की बात कही. कहा कि, वर्तमान सरकार द्वारा पेंशन, घर घर जलार्पूर्ति व अन्य योजनाओं से लोगो को लाभांवित कराने का काम सरकार ने किया है. वर्तमान केंद्र सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर झारखण्ड की हेमंत सरकार को परेशान करने की बात विधायक श्री सोरेन ने कही. बैठक को झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य आलोक कुमार सोरेन ने भी संबोधित किया. बैठक में जिला सचिव शिवा बास्की,विवेक राउत,जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम,विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन,प्रखण्ड उपाध्यक्ष सनाऊल अंसारी,टिंकू लाहा,सिमन टुडू,मनोहर अग्रवाल,श्रवण भगत,कलीम अंसारी,लाला अंसारी,मलय मोदी,मंसूर अंसारी,सुरेश भगत,युसुफ अंसारी,रजनीश कुमार आदि मौजूद थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3gxp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *