उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया

IMG-20221202-WA0063


जनता दरबार के आवेदनों पर होगी शीघ्र कार्रवाई : डीसी

पाकुड़।  उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी अपनी समस्याएं। उपायुक्त वरुण रंजन ने क्रमवार तरीके से सभी की समस्याओं को सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा। फरियादियों की समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को निवारण को लेकर अग्रसारित किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन, ट्राई साइकल एवं म्यूटेशन आदि से संबंधित आवेदन आये जिसे उपायुक्त महोदय ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3hzl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *