विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

222222222

 जामा I जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव के अध्यक्षता में प्रखंड में संचालित योजनाओं को लेकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने मनरेगा योजना के कार्य में तेजी लाने, लंबित एवं अपूर्ण आवास योजना को अविलंब पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत सभी पंचायतों में सोशल ऑडिट की तैयारी,बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना, सुजलाम सोक पिट निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवस योजना का जियो टैग,आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माणाधीन भवन निर्माण की पूर्णता, एवं जल सहिया का चयन सहित अन्य आवश्यक योजनाओं का क्रमशः समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि बैठक में संबंधित को सभी अधूरे प्रधानमंत्री आवास को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जियो टैग कर सेकंड एप्टियो का भुगतान का आदेश दिया गया और आवास प्लस में मनरेगा का भुगतान करने का निर्देश दिया गया। वहीं मनरेगा को लेकर सोशल ऑडिट जनसुनवाई के संदर्भ में प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। मनरेगा में सिंचाई कूप,डोभा निर्माण योजना को बंद किया जाना है जिसे ऑडिड से पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा में खेल मैदान सहित अन्य  योजना चयन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया| कहा कि सभी गांवों में सोक पिट का निर्माण किया जाना है जिससे पानी बेकार ना हो एवं जलसहिया चयन को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि आठ में तीन लंबित जलसहिया के रिक्त पद पर चयन किया जाना है|जिसको लेकर एसबीएम कोऑर्डिनेटर को यथाशीघ्र चयन कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक में जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिनाती सिंह पर्यवेक्षक विकास मिश्रा, सहायक अभियंता गुंजन राज,कनीय अभियंता विष्णु राज, अनिकेत गुप्ता कपिल कर्ण पवन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3j7b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *