मधुपुर। मधुपुर बुढ़ई बाजार निवासी कुंदन कुमार वर्णवाल के घर सीबीआई बनकर अपराधियों द्वारा किए गए लूटपाट घटना को पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है । एसडीपीओ मधुपुर विनोद रवानी में बताया कि अनुसंधान के क्रम में बुढई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एएसआइ भागीरथ महतो एवं पुलिस बल के द्वारा छापेमारी कर एक अपराधी कर्मी पप्पू कुमार यादव को देवीपुर थाना क्षेत्र के बेड़मुक्का गांव से गिरफ्तार किया गया । बताया कि लूटे गए जिओ कंपनी का एक मोबाइल और 5,000 नगद रुपया भी बरामद किया गया है । गिरफ्तार अपराधकर्मी से पूछताछ में संलिप्त अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है ।उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है । उन्होंने बताया कि पिछले माह 30 दिसंबर कि रात अपराधियों ने कुंदन बर्णवाल के घर के छत का दरवाजा का कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और सीबीआई बंद कर घर के लोगों को जगाया । फिर सभी को बंधक बनाया कर पिस्तौल का भय दिखाकर 50,000 नगद और 55000 के जेवरात एवं दो मोबाइल फोन लूट लिया था।