सरकारी चापानल में पानी पीने से रोका, फरियाद लेकर इचाक थाना पहुंची वृद्धा

7

इचाक। थाना क्षेत्र के रुद गांव की वृद्ध महिला मोसामात सोहवा (पति स्व डोमन ठाकुर) अपने घर के समीप सरकारी चापानल में पानी पीने गई । इस दौरान वह चानानल पर पानी पीकर अपना बर्तन को धो रही थी। इसी बीच उसके पड़ोसी सदानंद पाठक, उसकी पत्नी और उसके घर की अन्य लोगों ने चापानल से पानी लेने से रोका और वृद्ध महिला को धक्का दे दिया जिससे वृद्ध महिला गिर पड़ी और उसका सिर फट गया। इसके बाद महिला अपने पुत्र प्रकाश के साथ शुक्रवार को अपना फरियाद को लेकर इचाक थाना पहुंची और आवेदन दिया। वृद्ध महिला ने बताया कि सदानंद पाठक एवम उसकी पत्नी ने कहा की हम विधायक से चापानल लिए है। हम पानी नहीं पीने देंगे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3jg2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *