कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से स्थानीय विद्यायक सह मंत्री आलंमगीर आलम ने की अपील
बरहरवा। झारखंड सरकार द्वारा बाजार समिति के अतिरिक्त कर प्रभावी होते ही राज्य भर के बाजारों में व्यापारियों के बीच निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण फैसले के रूप में इस फैसले को माना जा रहा है और इस 2% अतिरिक्त कर प्रावधान के विरोध में बरहरवा व्यव्सायी संघ द्वारा बाजार बंद का आह्वान हड़ताल के तीसरे दिन भी बरकरार रहा। 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए व्यापारियों ने लिखित रूप से सुबह के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम एवं राजमहल लोक सभा सांसद विजय हासदा को ज्ञापन प्रतिवेदन सोते हुए 2% अतिरिक्त ब्याज दर बाजार समिति की ओर से लगाए जाने पर आपत्ति जताई और इस प्रावधान को जल्द से जल्द हटाए जाने की मांग की है जिस पर उन्हें इस विषय पर सरकार के नोटिफिकेशन ना आने की बात कही और विशेष बैठक के दौरान इस विषय पर चर्चा कर व्यापारियों के हित में फैसला आने का आश्वासन मंत्री द्वारा दिया गया है ज्ञात हो कि शुक्रवार को महागामा विधायक दीपिका पांडे एवं ग्रामीण विकास मंत्री पाकुड़ विधानसभा विधायक आलमगीर आलम कृषि मंत्री बादल पत्र के माध्यम से इसी संबंध में संज्ञान दिलाते हुए ज्ञापन सौंपा है ,और व्यापारियों की समस्या का समाधान करने के लिए जल्द से जल्द उचित फैसला करने की अपील की है हालांकि वर्तमान में खाद्य सामग्रियों की आयात और निर्यात पर व्यापारियों द्वारा पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फैसला आने तक बरकरार रहने की बात बरहरवा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष राजकमल भगत ने मीडिया से वार्ता करते हुए जानकारी दी है,उन्होंने कहा कि मांगा इससे लोगों के आर्थिक और व्यपारिक जीवन पर पहले से असर पड़ा था परंतु इस अतिरिक्त कर के घोषणा के बाद पुरे बाजार में व्यापारिक गतिविधियों पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा है जो पूरे राज्य के व्यापार को प्रभावित कर रही है व्यापारियों ने निराशाजनक फैसला बताते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल तत्काल बरकरार रखने का फैसला किया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3jm6