देवघर I संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी के सदस्य अजय कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में दी जाने वाली रियायत को केंद्र सरकार द्वारा खत्म किए जाने को उसकी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा करार दिया है।श्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का उक्त असंवेदनशील रवैया इस बात का प्रतीक है कि उसकी नजर में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति कोई सम्मान नहीं है, निश्चित रूप से केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा करते हुए सामाजिक सुरक्षा की अवधारणा के खिलाफ गलत निर्णय लिया है।श्री कुमार ने केंद्र सरकार से वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में दी जाने वाली खत्म की गई रियायत को अविलंब बहाल करने की मांग की है ताकि वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा के समय किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।