अंचल अधिकारी व भू -माफियाओं के सांठ- गांठ से जमीन का हो रहा है हेराफेरी : बिरसा हंसदा

आदिवासी समाज के लोगों ने किया चुरचू अंचल कार्यालय का घेराव

IMG-20230228-WA0092
चरही(हजारीबाग)|   अंचल कार्यालय चुरचू का संथाल आदिवासी मूलनिवासी समाज के बैनर तले मंगलवार को पारंपरिक ढ़ोल ,मांदर , तीर, धनुष, हसुआ ,कुल्हाड़ी, लाठी, डंडा के साथ अंचल कार्यालय का घेराव करने का काम किया गया। जमीन बचाव आंदोलन बैनर तले चुरचू , आंगो पंचायत के गोंदवार , नगड़ी , सरिया ,लोठे, पोटमो ,धमनसरिया , बागजोबरा , बाली ,बोदरा , तसनालो , रोहनीया , पुरनाडीह सहित विभिन्न गांव के। गांव प्रधान , मांझी हड़ाम , समाज के प्रबुद्ध लोग , महिला – पुरुष सहित कई लोग इस घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल रहे। बताते चले की प्रखण्ड में इन दिनों हो रही भू- माफिया व अंचलाधिकारी की सांठ- गाठ से इनदिनों कोई ऐसा अछूता गांव ,टोला नही है जहां की जमीन में हेरा -फेरी न किया जा रहा हो।
 अंचल के विभिन्न मौजा के जमीनों का अवैध तरीके से भू – माफियाओं के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। उपर्युक्त बातें ग्रामीणों द्वारा बताई गई। इसी के विरोध में मंगलवार को अंचल कार्यालय के घेराव किया गया।
कार्यक्रम का पूर्व गोंदवार गांव के फुटबॉल मैदान में सभी गांव के लोग पहुंचकर कर एक जूट होकर गोंदवार गांव से होते हुए थाना रोड व चुरचू मुख्य सड़क से होते हुए अंचल कार्यालय का घेराव किया गया। अंचल कार्यालय घेराव के बाद अंचल कार्यालय के सामने बैठकर धरना में तब्दील हो गया। घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता बिरसा हंसदा ने कहा की आदिवासी का जमीन किसी भी परिस्थिति में लूटने नही दिया जाएगा। हालात और परिस्थिति फ़िलहाल यह हो गया है की अंचल अधिकारी व भू -माफियाओं के सांठ- गांठ से जमीन का हेरा – फेरी किया जा रहा है। यह बर्दास्त नही किया जाएगा। यहां के आदिवासी , मूलनिवासी जनता इसका मुंह तोड़ जबाब देगी। आदिवासियों का जमीन किसी हालात में लूटने नही दिया जायेगा। श्री हंसदा ने कहा की आदिवासी समाज के लोग वैसे ही बहुत ही भोले होते है।
भू – माफ़िया व अधिकारी से मिली – भगत से सब अपना कागज बनवा लिया है । फ़िलहाल उक्त जमीन को लेकर हमलोग को आकर डरा धमकाया जा रहा है। यह मनमानी नही चलने दिया जायेगा। इस घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ोधिक महिला- पुरुष शामिल रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3k4d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *