पाकुड़ पुलिस कप्तान के द्वारा कई बार हिदायत देने के बाद जिले में क्यों नहीं थम रही है अवैध लॉटरी का कारोबार
दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिले के सभी प्रखण्ड क्षेत्र में अवैध लॉटरी के माफियाओं की संख्या
अवैध लॉटरी टिकट कारोबार को रोकने में पुलिस पस्त, लॉटरी माफिया मस्त
एकलाख के घर से लाखो रुपए के प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बरामद
पाकुड़। झारखंड में लॉटरी टिकट प्रतिबंधित होने के बावजूद पूरे जिले भर में लॉटरी टिकट धड़ल्ले से बेची जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस पाकुड़ के एकलाख नामक व्यक्ति के यंहा छापेमारी कर पुलिस ने लाखो रुपए की लॉटरी टिकट बरामद कर पाकुड़ जिला पुलिस भले ही अपना पीठ थपथपा रही हो, अगर देखा जाय तो पुलिस अब तक सिर्फ छोटी मछली पर ही शिकंजा कसकर पुलिस प्रशासन अपनी खाना पूर्ति में जुटी रहती है, जबकि बड़ी मछली इस धंधे में एकलाख जैसे फिर एक शागिर्द को चुनकर महफिल सजा लेती है। यह सिलसिला पुनः चलते रहता है ।
पाकुड़ में लाखो के अवैध लॉटरी टिकट जब्त
पाकुड़ नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम हरिणडांगा बाजार निवासी एकलाख अंसारी के घर छापा मार कर लाखों रुपए की एटीएम लॉटरी टिकट को बरामद कर जब्त की है जिसमे अधिक्तर एटीएम लॉटरी टिकट बताया जाता है । इतनी बड़ी मात्रा में एटीएम लॉटरी टिकट को पकड़ना पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इस अवैध कारोबार में संलिप्त एकलाख का गिरफ्तारी ना होना पुलिस की इस सफलता पर कई सवालिया निशान भी उठने लगी है बताया जाता है की गुप्त सुचना पर जंहा थाना प्रभारी इस छापेमारी अभियान को वरीय पदाधिकारियों के निदेश पर काफी गोपनीय तरीके से की, इसके बावजूद एटीएम लॉटरी टिकट का संचालन करने वाला एकलाख अंसारी पुलिस के हाथों से बच निकलता है। मामले को लेकर पुलिस ने एकलाख के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुटी है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावे महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी, एसआई ऋतु रानी, एएसआई सुशीला मार्डी, एएसआई योगेंद्र यादव और नगर थाना पुलिस बल शामिल थे।
पाकुड़ जिले में दर्जनों एकलाख जैसे लोग है शामिल
पाकुड़ एक सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल का सीमा होने के कारण आये दिन पश्चिम बंगाल के लॉटरी टिकट माफियाओं का बे-रोकटोक आवागमन है।जिसका लाभ पश्चिमबंगाल व पाकुड़ के लॉटरी टिकट माफियाओं को मिलता है। जानकारों का माने तो पश्चिम बंगाल व पाकुड़ जिले के स्थानीय माफियाओं द्वारा हजारो बेरोजगार युवको को लॉटरी टिकट से करोड़ो रुपया कमाने का हसीन सपना दिखाकर खुद करोड़ो रुपया कमाकर लाल हो रहे है इस धंधे में इन दिनों पढ़े लिखे बेरोजगार युवको को माफियाओं द्वारा टार्गेट किया जाता है । इस कारोबार में युवको को जोडकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में साइकिल व मोटर साइकिल से लॉटरी टिकट साथ भेजा जाता है । इसमें तय की गई एक मोटी रकम दिया जाता है । धंधे में जुड़ने के बाद इन युवको द्वारा मजदूर व गरीब तबके के लोगो को हसीन सपना दिखाकर टार्गेट किया जाता है। जानकारों का माने तो जिला में दर्जनों एकलाख जैसे लोग इस अवैध लॉटरी टिकट के कारोबार में जुड़े है, जो प्रतिदिन गरीबो के तिजोरी में जमा की गई भविष्य की जमा पूंजी को हसीन सपना दिखाकर निकाल लेती है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3m6o