हमने पार्टी के एक क्रांतिकारी साथी को खो दिया : शशांक शेखर भोक्ता

पार्टी के लिए दिए गए उनके अनमोल समय और साथ को जीवन पर्यंत नहीं भूल सकता है : सरोज सिंह

21

देवघर I झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने सूबे के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन से आहत हो अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के क्रांतिकारी नेता थे।हमेशा दवे,कुचले और पिछड़ों की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलवानें के लिए तत्पर रहते थे।आज उनके आकस्मिक निधन से व्यक्तिगत रूप से मुझे काफी आघात पहुंचा है। पार्टी के क्रांतिकारी नेता जिन्होंने हमेशा पार्टी के उत्थान और राज्य के विकास को प्राथमिकता दिया आज उनका इस तरह चला जाना हम सबों के लिए काफी दुखदाई है।करोना काल से बीमार चल रहे स्व महतो ने मौत को भी पछाड़ दिया था और जनहित की आवाज बनकर कार्य में लग गए थे।उनकी आकस्मिक निधन से जहां एक और हमने पार्टी के क्रांतिकारी नेता को खो दिया वहीं व्यक्तिगत रूप से मैंने एक साथी को खो दिया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।वहीं जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने श्री महतो के आकस्मिक निधन की खबर से काफी दुखी दिखे और और कहा कि जेएमएम ने एक सच्चा और क्रांतिकारी साथी को खो दिया है दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदना परिजनों के साथ है।पार्टी को दिए गए उनके अनमोल समय और साथ को जीवन पर्यंत नहीं भूल सकता।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3mzu

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *