पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को अपर समाहर्ता ने सभी कोल कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। डब्लूबीपीडीसीएल के प्रतिनिधियों द्वारा हाट पोखरिया बाईपास, ड्राइवर्स आफ एक्जिस्टिंग कोल ट्रांसपोर्ट रोड, मौजा चिलगों का R&R, डब्लूबीपीडीसीएल टाउनशिप, सीएसआर मद से संबंधित समस्याओं से अपर समाहर्ता को अवगत कराया। अपर समाहर्ता ने डब्लूबीपीडीसीएल कोल कम्पनी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा अपर समाहर्ता ने जिला में स्थित कोल कंपनियों द्वारा किए जा रहे खनन कार्यों के सुचारू संचालन, परिवहन व्यवस्था, विधि व्यवस्था एवं अवैध खनन इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की इस क्रम में उन्होंने जिला प्रशासन एवं कोल कम्पनियों द्वारा समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान करने के लिए कई निर्देश दिए। मौके पर मुख्यालय डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, सभी कोल कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।