बालू घाट का सीमांकन हुआ, शुक्रवार से बालू उठाव

निरसा I चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के सुंदरनगर और डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत बालू घाट का अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुरुवार को फिर से सीमांकन किया गया। इस तरह से बालू घाट के सीमा विवाद को दूर कर लिया गया। जो सुंदरनगर श्मशानघाट से दो सौ मीटर की दूरी पर है। विभाग द्वारा जारी किए गए चलान के साथ शुक्रवार से डुमरकुंडा दक्षिण पंचायत के घाट से बालू उठाव कार्य शुरु हो जाएगा। एक सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर (ट्रॉली) भुगतान करना होगा। जो व्यवसायिक कार्य में उपयोग नहीं होंगे। बड़े वाहनों से बालू ढुलाई पर रोक रहेगी। बता दें कि सोमवार को मुखिया संगीता पासवान द्वारा उद्घाटन कर डुमरकुंडा घाट से बालू ढुलाई कार्य शुरु किया गया लेकिन उसी दिन शिकायत के बाद सीओ ने उठाव पर रोक लगा दी थी। मौके पर नगर प्रबंधक मुकेश निरंजन, राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार, निवर्तमान नगर अध्यक्ष डब्लू बाउरी, अजय पासवान, ट्रैक्टर मालिक व चालक आदि थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3x4j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *