प्लस टू जिला स्कूल के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। प्रभारी प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने हम सभी बहुत सौभाग्यशाली है कि अपने जीवन काल मंे आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।सभी नगरवासी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा फहराये। एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारी दिलीप कुमार झा ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम देश के नौनिहालो को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब देशवासियों के हृदय में राष्ट्र के लिए जज्बा एवं तिरंगा के प्रति आदर हो तो उस राष्ट्र को दुश्मन बुरी नजर से देख नही पाते हैं। प्रभात फेरी में विद्यासुन्दर नन्दी, स्काउट मास्टर विजय कुमार दूबे एवं विद्यालय के खेल प्रभारी शिवराम सिमोन टूडू के अलावा काफी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।
