पति ने किन्नर पत्नी का गला दबाकर किया हत्या, जांच में जुटी पुलिस

IMG-20230224-WA0007

पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ के पास गुरुवार को दिनेश हेम्बम नामक व्यक्ति ने अपने किन्नर पत्नी बबली उर्फ बबलू सोरेन को गला दबाकर हत्या कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि, एएसआई आनंद पंडित, अभिषेक कुमार, एएसआई राम कुमार मेहता पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर और पुरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना स्थल से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार बबली सोरेन उर्फ बबलू( किन्नर) थाना क्षेत्र के वामनपथरा गांव निवासी के साथ थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव निवासी दिनेश हेम्ब्रम नामक व्यक्ति के साथ शादी कर करीब दस वर्षों से रह रहा थी। इसी दौरान गुरुवार को दोपहर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच आपस में झगड़ा हुई इसी को आक्रोशित होकर दिनेश हेम्ब्रम ने अपनी किन्नर पत्नी को गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3zma

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *