अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को मारी गोली, स्थिति नाजुक

सावधान, पाट टू का जंगलराज आ गया

पूर्वी चंपारण  थाना क्षेत्र कोटवा   अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजय यादव को गोली मार कर उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। घायल पैक्स अध्यक्ष को इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की सुबह कोटवा थाना के बेलवा चंवर के पास की है। पुलिस घटना के जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार चिरैया थाना क्षेत्र अहिरौलिया गांव के रहने वाले संजय पैक्स अध्यक्ष हैं। उनका ट्रक आरा में पकड़ा गया है। जिसे छुड़वाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपया लेकर वह नैनो कार से एक साथी पवन के साथ आरा जा रहे थे। जैसे ही वो कोटवा थाना क्षेत्र के बेलवा चवर के पास पहुंचे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनके गाड़ी को आगे से घेर कर रोक दिया। उसके बाद अपराधी पैसा वाला बैग संजय से मांगने लगे। बैग देने में संजय ने देरी की तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। उन्होंने गोली से खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गोली संजय के दाहिने बांह में लगी। जिसके बाद अपराधी पैसा वाला बैग लेकर हवा में फायर करते हुए फरार हो गए। जख्मी संजय यादव का पास के ही डॉक्टर के पास प्राथमिक उपचार कराकर बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/409b

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *