रंगारंग कार्यक्रम के बीच पहला देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स का हुआ शुभारंभ

10 खेल के 36 स्कूल के करीब 1630 बच्चे ले रहे हैं भाग 

IMG-20230106-WA0004
देवघर। पहला देवघर स्कूल ओलंपिक का शुभारंभ आज कुमैठा स्टेडियम में हुआ। इस ओलंपिक में देवघर जिला के 36 स्कूल के करीब 1630 बच्चे भाग ले रहे हैं। इस ओलंपिक में 10 खेल का आयोजन हो रहा है। आज के दिन सबसे ज्यादा संत जोसेफ मधुपुर 6 गोल्ड, 4 सिल्वर, दूसरे स्थान पे संत मेरी गर्ल्स हाई स्कूल ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 6 ब्रोज, जबकि आरकेवीवीएम 2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज लाकर तीसरे स्थान पे रहे।
मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक, डीएसए के महासचिव युधिष्ठिर प्रसाद राय, डीएसओ प्राण महतो और विशिष्ट अतिथि कॉमन वेल्थ गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट लवली चौबे और सिल्वर मेडलिस्ट चंदन सिंह  और दिनेश महतो सहित डीएसए के उपाध्यक्ष जवाहर सिंह और विनोद नेवर पंडा धर्म रक्षिणी के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, चेतराम शृंगारी का स्वागत आयोजन समिति के सचिव संजय मालवीय और सदस्य धर्मेंद्र देव,मनोज मिश्रा कनिस्का कश्यप द्वारा किया गया। आयोजन मैनेजर आशीष झा द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और धन्यवाद भाषण डीएसए उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने दिया ।रंगारंग कार्यक्रम डॉल्फिन डांस एकेडमी और शारदा योगा बिप्लाव विश्वास के बच्चों के द्वारा किया गया।मंच का संचालन राम सेवक गुंजन के द्वारा किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में सभी खेल के अध्यक्ष सचिव के अलावा कृष्ण कुमार बर्नवाल,दीपक कुमार,आलोक कुमार,मनीष पाठक,राजेंद्र कुमार, पंकज भलोटिया,राज कुमार,चंदन,रमेश कुमार सही कई सदस्य लगे हुए है।।ये जानकारी आयोजन के मीडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने दिया।।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/410j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *