नारायणपुर में केला खाने बाडी में घुसे हाथी फसल को रौंदते हुए जंगल की ओर किया कूच, दहशत में ग्रामीण

14

टाटीझरिया (हजारीबाग) I   दारू प्रखंड की ओर से लौटकर आए 3 हाथियों ने टाटीझरिया प्रखंड के नारायणपुर में  सोबरन महतो समेत अन्य किसानों के बाडी में लगे केले और सब्जियों की फसल को खाया और इसे रौंदते हुए जंगल की ओर कूच कर गए हैं। नारायणपुर निवासी प्रबील प्रसाद, छोटन प्रसाद, पप्पू कुमार, दीपू प्रसाद, पंकज कुमार, मनोज कुमार एवं ग्रामीण एकजुट होकर हाथियों को गांव से बाहर करने में सफल हुए। जिससे अधिक नुकसान होने से बचा जा सका। प्रबील प्रसाद ने बताया कि हाथियों का लोकेशन महुअरी-महुआटांड जंगल क्षेत्र में बताया जा रहा है। इसी क्षेत्र में हाथी मूवमेंट कर रहे हैं। हाथी दिन में जंगल की ओर चले जाते हैं और शाम ढलते ही आबादी क्षेत्र में घुस आते हैं और नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। इसलिए बेडमक्का, सिमराढाब, महुआटांड, महुअरी, खैरा, करमा, सिझुआ, करंबा, पूतो, कारीचट्टान समेत आसपास के गांव वालों को अलर्ट कर दिया गया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/41dg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *