युद्ध स्तर पर चल रही है अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अधिवेशन की तैयारी
पूरे भारत से लगभग एक हजार तीर्थ पुरोहित के पहुंचने की संभावना
देवघर। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का अधिवेशन का आयोजन देवघर मे हो रहा है। इसके लिए पंडा धर्मरक्षिणी सभा तैयारी में जुट चुकी है। सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए पंडा धर्मरक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि सभा के द्वारा अधिवेशन की तैयारी की जा रही है। अधिवेशन में आने वाले सभी डेलिगेट्स व सदस्यों का भव्य स्वागत किया जाएगा और सुखद अनुभव के साथ उन्हें विदा किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा व शंकर सरेवार ने जानकारी दी कि अधिवेशन में लगभग एक हजार तीर्थ पुरोहित पूरे भारतवर्ष से आ रहे हैं। जिनके आवासन व भोजन की व्यवस्था की जा रही है। पंडाल में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है जोर शोर से सारी तैयारियां चल रही है। हजार पुरोहितों को रखने के लिए तकरीबन 200 कमरों की व्यवस्था की गई है। वही ठंड का मौसम होने की वजह से गर्म पानी गर्म कंबल बिछावन आदि की व्यवस्था की जा रही है। आवासन की व्यवस्था में चंद्रशेखर खवाड़े , प्रभाकर शांडिल्य, राजदेव मिश्र, भोजन व्यवस्था में राजेश खवाड़े, त्रिलोक मिश्र आदि एवं सभा के कर्मचारी सोमनाथ खवाड़े, गौतम नरोने, रवि द्वारी, सौरभ झा, सूरज ठाकुर, सत्यम फल्हारी, बाबू मिश्र, राजमणि झा, मोती मिश्र, बलियासे जी आदि लगे हुए हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/41xv