फतेहपुर के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिले पांच मोतियाबिंद मरीज

नाला। भारती अस्पताल दुमका के सौजन्य से मंगलवार फतेहपुर प्रखंड के बामनबंधी मिडिल स्कूल में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कोलकाता के सुप्रसिद्ध जनरल फिजिशियन तथा क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ दीपांजन हालदार तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ बुद्धदेव मंडल के द्वारा 100(एक सौ ) से अधिक मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य तथा नेत्र जांच किया। इसमें से 5 मरीजों को मोतियाबिंद निकला तथा ज्यादातर मरीज प्रेशर एवं शुगर से ग्रसित थे।

Bharti

मोतियाबिंद मरीजों को भारती अस्पताल आने के लिए कहा गया ताकि सभी का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा सके। उक्त शिविर में भारती हॉस्पिटल के एमडी अमिता रक्षित ,मुखिया दाम मरांडी नंदकिशोर झा, दामोदर यादव, तारा प्रसन्न महतो, धनराज किस्कू, बोदरी मंडल पंकज मंडल, मनोज मंडल, प्रमोद गोस्वामी, तीर्थनाथ मंडल, विष्णु मंडल, सीबू पंडित, सुफल टुडू, जियाराम हौसला, शंकर बाउरी, मधुसूदन बाउरी, स्वास्थ्य कर्मी संजय अधिकारी, अरुण भंडारी, शीला हादसा प्रतिमा टुडू आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/42s6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *