देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स को ‘न भूतो न भविष्यति’ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा : सुनील खवाड़े
रंगारंग कार्यक्रम के बीच देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स ट्रॉफी एवं लोगो का हुआ अनावरण
कुल 1200 खिलाड़ियों के बीच 558 मैडल के लिए होगी प्रतिस्पर्धा
देवघर। स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स ट्रॉफी एवं लोगो का अनावरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी सुनील खावड़े उपस्तिथ थे। आयोजन सचिव संजय मालवीय ने कहा कि देवघर जिला के स्कूल के बच्चों को एक शानदार और बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। खिलाड़ी यहां से राज्यस्तरीय खेल में खेलने का मौका मिलेगा। जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा ने बताया की यह खेल 5 से 7 जनवरी तक 10 खेल का आयोजन होने जा रहा है। इसमे कुल 1200 खिलाड़ियों का भाग लेने का अनुमान है। इसमें 558 मैडल के लिए लड़ाई होगी और जो स्कूल सबसे ज्यादा गोल्ड मैडल जीतेगा उस स्कूल को चैंपियन घोषित किया जाएगा और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। वही आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा कि एक अध्यक्ष होने के नातेे देवघर स्कूल ओलंपिक गेम्स को ‘न भूतो न भविष्यति’ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। साथ ही श्री खवाड़े ने यह भी कहा कि देवघऱ के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है। सभी स्कूल बढ़ चढ़कर भाग ले और बच्चों के खेलने के लिए भेजे ताकि उनकी प्रतिभा दिख सके। उन्होंने कहा कि वो खिलाड़ियों के लिए और इस आयोजन के लिए जो भी करना पड़े उसके लिए तैयार है। बस खिलाड़ी को खेल से वंचित न होना पड़े ये स्कूल और अभिवावक ध्यान दे। आज आगाज शानदार हुआ हैं तो अंजाम भी शानदार होगा। कार्यक्रम का संचालन मनोज मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉ जेसी राज , रवि केशरी, जवाहर सिंह, विनोद नेवर, संजय मिश्र, ऋषि सिंह, रामप्रवेश सिंह, गणेश श्रृंगारी, आलोक बोस, मनीष पाठक, अनंत, रावीकेश, कृष्णा बरनवाल, कनिष्क कश्यप, शिबू सिंह, जिम्मी, राजेन्द साव, चंदन कुमार, रमेश यादव, लकेश्वर मंडल, ओमप्रकाश यादव, गिरधारी यादव, राहुल, अंकेश, दीपक कुमार, नागमणि कश्यप, बलराम, यश गुप्ता, राजकुमार, बंटी नंदन सिंह सहित 28 विभिन्न स्कूल के प्राचार्य एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/43lr