गिरिडीह लोकसभा से 2024 में चुनावी मैदान में उतरने को लेकर पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने भरी हुंकार

4

बेरमो । फुसरो नप के सुभाष नगर में भाजपा नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व अगर गिरिडीह लोकसभा से टिकट देगी तो पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेंगे और माननीय मोदी जी को 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनाएंगे। कहा कि एक एक वोट महत्वपूर्ण है इसलिए कार्यकर्ता हर बूथ को मजबूत करें। कहा कि भाजपा के प्रति लोगो में विश्वास बढ़ा है। 2024 में केंद्र में हर हाल में मोदी जी की सरकार बनेगी। वरीय नेता मधुसूदन सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व गिरिडीह लोकसभा सीट के प्रत्याशी का विचार करें। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे गिरिडीह लोकसभा से पांच बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं उसके नेतृत्व में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की। यहां वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि वर्तमान सांसद सीपी चौधरी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी किया जा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। कहा कि वर्तमान सांसद का क्षेत्र में उपस्थिति नगण्य है। मौके पर भाजपा के वरीय नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह, शंकर सिन्हा, मनोज कुमार, नवल किशोर सिंह, नंदकिशोर सिंह, प्रदीप रवानी, रवींद्र कुमार सिंह, रामलाल गोस्वामी, सुभाष बरनवाल, अशोक रविदास, संतोषी सिन्हा, रामू तांती, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह,  विवेश सिंह, नरेंद्र भारती, नीलकंठ दास, दीनबंधु पांडेय आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/45jd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *