स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे कालाजार उन्मुलन कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया

IMG-20221223-WA0019
पाकुड़।  लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कालाजार से प्रभावित आसनबनी गांव में स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे कालाजार उन्मुलन कार्यक्रम का निरीक्षण करने गुरुवार को राज्य किट विज्ञान पदाधिकारी डॉ. सज्ञा सिंह व सिविल सर्जन डॉ. एम के टेकरीवाल ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों को कालाजार से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डॉ. संज्ञा सिंह ने ग्रामीणों को कालाजार से बचाव के लिए घर के आस पास साफ सफाई, रात में सोने के पहले मच्छरदानी का प्रयोग करने सहित दवायुक्त मच्छरदानी को धुप में नही सुखाने की जानकारी दी साथ ही उन्होंने गांव में एसपी फाइव परसेंट की छिड़काव सभी घर मे हो, घर का कोई भी हिस्सा नही छूटे इसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष टुडू को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके पश्चात राज्य किट विज्ञान पदाधिकारी डॉ. संज्ञा सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुँच कर सभी स्वास्थ कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी ली एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी दी। मौके पर एमपीडब्लू बिक्की रजक, चारलेश किस्कू, छोटो मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/45xs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *