उपायुक्त ने जेएसएलपीएस की योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिया निर्देश
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के सभी बीपीएम ए्वं बीएलएफसी को अपने सामुदायिक कैडरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि गोड्डा जिला के निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके । पथरगामा प्रखंड अंतर्गत संजीवनी आजीविका संसाधन केंद्र, परसपानी और सीएमटीसी सेंटर, सुंदरपहाड़ी को मॉडल बनाने एवं वहां सोलर पैनल लगाने संबंधी प्रपोजल बनाकर जल्द समर्पित करने के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक, गोड्डा को निर्देशित किया गया । इसके अलावा पशुपालन विभाग अंर्तगत जिन प्रखंडों में एफएमडी प्रशिक्षण नही हुआ है, वहां अविलंब प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया गया । साथ ही बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि एनआरएलएम योजना अंर्तगत सभी इंडिकेटरों में आवंटित लक्ष्य को ससमय पूर्ण किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
मौके पर जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल रंजन, जिला प्रबंधक, यंग प्रोफेशनल, जिला समन्वयक ए्वं सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं अन्य जेएसएलपीएस के कर्मीगण मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/47t5