चुरचू I हजारीबाग जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर हत्यारी मोड़ से चुरचू प्रखंड कार्यालय जाने वाली पथ मे जोरदाग बेलगड्डा से गोवरदहा तक जाने वाली पथ ग्रामीण विकास विभाग से शिवम कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया गया। जिसकी प्राक्कलन राशि,लम्बाई, मात्रा और किस्म का कहीं सूचना पट्ट या किसी भी प्रकार की सूचना नहीं लगाई गई है। ज्ञात सूत्रों के अनुसार शिवम कंस्ट्रक्शन के द्वारा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग 97 लाख से ऊपर की योजना बताई जा रही है। जो 1 वर्ष भी पूर्ण नहीं हुई, और सैकड़ों जगह गड्ढा में तब्दील हो गई है। जिसमें बनाई गई सड़क पूरी तरह स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क फरवरी 2022 ईस्वी में बनना शुरू हुआ था । जो खींच तीर कर अगस्त जुलाई तक चली गई थी। उस समय भी हम लोग शिवम कंस्ट्रक्शन के संचालक इंदर सिंह से कई बार आग्रह करके पथ का अच्छे निर्माण करने को कहा था । लेकिन कंस्ट्रक्शन के संचालक इंदर सिंह के द्वारा घटिया किस्म का सामग्री उपयोग किया गया। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण सीधे-साधे आदिवासी सिर्फ पथ देख कर ही खुश हो गए। वही आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी सुधीर बास्के, बागुन सोरेन, संतोष बांस्के, मोतीलाल बेसरा ,सूरज मुर्मू, मेहिलाल सोरेन, निर्मल बास्के सभी लोगों ने बताया कि हम लोगों को आदिवासी होने के चलते शिवम कंस्ट्रक्शन के मालिक खराब रोड बनाकर ठक दिया।
बेलगड्ढा से गोवरदहा करोड़ों का पथ हुआ 1 साल में स्वाहा
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4agm