8 सितंबर से होगी लॉ के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने कई परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। जन संपर्क पदाधिकारी डा शंभू कुमार सिंह ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर 4 और 6 की परीक्षाएं 8 से 21 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। बीबीए/बीसीए सेमेस्टर 6 की परीक्षाएं 10 से 14 सितंबर के बीच होगा। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 12 से 23 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। बी वॉक आइटी सेमेस्टर 5 की परीक्षाएं 13 से 26 सितंबर के बीच आयेाजित होगा। परीक्षा की विस्तृत जानकारी परीक्षार्थी अपने विभाग से ले सकते है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4baq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *