दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में संताल फेस्ट का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो (डॉ) सोनाझरिया मिंज ने सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा कि संताल परगना की भूमि और पूरे विश्व में संताल जहां भी रह रहे हैं उनके सांस्कृतिक धरोहरों को एक बचाने का प्रयास है इन सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दस्तावेजीकरण का कार्य भी आज से संताल अकादमी दुमका में संरक्षित करने का कार्य भी करना चाहिए। उन्होंने संताल आकादमी के समस्त आयोजनकर्ता समिति के सदस्यों को अपना समर्थन और प्रोत्साहित करते हुए कहा उनकी अपेक्षा है कि संताल अकादमी अपने आप में एक अनूठा संस्थान है जिसे अपने कर्तव्य बोध का ज्ञान होना आवश्यक है । आप सभी संताल अकादमी के सदस्य निरंतर इस परंपरा का निर्वहन आने वाले वर्षों में करते रहेंगे मैं इसकी कामना करती हूं। डॉ धोनी सोरेन ने कहा कि संघर्ष एव मेहनत के सिवा सफलता का कोई मंत्र नहीं है सभी को अपने कर्तव्य का पालन के साथ-साथ अपने समाज के प्रति भी कर्तव्य का पालन करते रहना चाहिए। संस्कृति को बचाने का भी कार्य भी इसी तरह के संताली सांक्रतिक आयोजन को प्रतिवर्ष करना चाहिए। विजय टुडू ने कहा कि संताल समुदाय के लोगों में शिक्षा का प्रसार नहीं होते हुए भी नैसर्गिक ज्ञान अनुभव का भंडार इतना था कि उनके गीतों और कहानियों में आज भी उतने ही सिद्धांत एव उद्देश्य परिलक्षित होते हैं जो आज भी प्रासंगिक है। प्रिया संस्थान, नई दिल्ली के डॉ अंशुमन कैरोल ने कहा कि इन सभी सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने की आवश्यकता है। प्रिया संस्थान अपने सहयोग के माध्यम से संताल अकादमी के सभी शोधकर्ताओं को मार्गदर्शन देता रहेगा और विभिन्न शोधकार्यों को आने वाले दिनों में पूरे विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने संताली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ अंजुला मुर्मू, प्रो मेरी मार्गरेट टुडू, एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुजीत कुमार सोरेन ने किया। यह संताल फेस्ट संताल अकादमी की ओर से आयोजित किया गया था।
ग्राम प्रधान ने किया कैंटीन का उद्घाटन
सामुदायिक सहभागी अनुसंधान (राष्ट्रीय शिक्षा नीति ) के अंतर्गत ग्राम प्रधान श्रीमती सुहागिनी टुडू, दिघी, पंचायत गोलपुर तथा माननीय कुलपति प्रो ( डॉ) सोनझरिया मिंज, डॉ संजय सिन्हा, कुलसचिव, डॉ विजय कुमार, सी सी डी सी, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के गरिमामय उपस्थिति में विश्वविद्यालय भोजनालय भवन का उद्घाटन किया गया ।
