देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय एनडीआरएफ की टीम के इस्पेक्टर रणविजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन के तहत भुकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया। इस दौरान मॉक ड्रिल में स्कूल में छात्रोंओं को भुकंप की आपदा से बचाव को लेकर आपदा का सामना करने की विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें भुकंप की स्थिति में कैसे अपनी व अपने परिजनों की जान बचाने की जानकारी दी गई।
इसके अलावे मॉक ड्रिल में इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम के द्वारा भूकंप व आपदा की स्थिति में कैसे लोगों की जान बचायी जाती है, साथ ही घायल व्यक्ति की रक्त प्रवाह को तत्काल कैसे रोका जाये और भूकंप के समय किस प्रकार से अपने आप को एवं आसपास के लोगों को बचाया जाए। साथ ही रेस्क्यू टीम के साथ सहयोग करने से किस प्रकार अपने आप को और लोगों को बचाया जा सकता है, इसकी जानकारी सभी को दी गई। साथ ही मौके पर मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय की बच्चियां, शिक्षक आदि उपस्थित थे।