एक नई सोच एक नई पहल के साथ वैलेंटाइन डे को रोटी डे के रूप में मनाया गया

काश रोज़ डे, प्रपोज़ डे चॉकलेट डे की तरह कोई रोटी डे भी होता..तो कोई बच्चा भूखा न सोता : राजेन्द्र

IMG-20230215-WA0027
देवघर। 14 फरवरी को एन० वाई० के० देवघर के मन की उड़ान युवा क्लब युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा एक नई सोच एक नई पहल के साथ इस वर्ष वैलेंटाइन डे को रोटी डे के रूप में मनाया गया। एवं मनाने का आह्वान किया। बैधनाथ धाम रेलवे स्टेशन देवघर में असहाय व्यक्तियों के बीच भोजन वितरण किया गया। 14 फरवरी युवाओं में प्रचलित वैलेंटाइन डे को रोटी डे व इंसानियत डे के रूप में मनाया। तथा पुलवामा आतंकी हमले की चौथी बरसी के नाम ऐ कार्यक्रम समर्पित। मन की उड़ान युवा क्लब के सचिव सह राष्ट्रपति अवॉडी राजेन्द्र कुमार साव ने कहा कि भारत माता की सेवा में अपने रक्त की अंतिम बूंद तक समर्पित कर देने वाले देश के सभी वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि मातृभूमि रक्षार्थ अपने प्राणों का बलिदान कर देने वाले वीर सपूतों का यह देश युगों-युगों तक ऋणी रहेगा। साथ ही आज के समय मे युवाओं में वेलेन्टाइन डे का प्रचलन है। उसको रोटी डे या इंसानियत डे हो ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। आज भी न जाने कितने लोग भूखे रहते है। ऐसे कार्यों में युवाओं को व अन्य लोगों को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवराज सिंह, बिरुराज शाही, प्रगति राज, रोशनी कुमारी, अन्नू कुमारी ,नीलम, अंजलि, सरिता, नंदनी भारती, मनीष पंडित,प्रदीप पंडित,दीपक कुमार,ऋषि, सौरभ, केशव, अनुप्रिया,गणेश सहित दर्जनों लोग थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4ga0

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *