वैशाली सांसद नागरिक उड्डयन मंत्री से मिलीं: कहा- पताही हवाई अड्डे से शीघ्र फ्लाइट शुरू कराए सरकार

10

मुजफ्फरपुर I वैशाली सांसद वीणा देवी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में मुलाकात की।उन्होंने ज्ञापन देकर पताही हवाई अड्डे से शीघ्र फ्लाइट शुरू करने की मांग की है। कहा है कि मुजफ्फरपुर जिला उत्तर बिहार का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है।पताही हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने के लिए जमीन की मांग के बाद एक बार फिर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियाें की उम्मीदें भी बंध गई है। उड़ान शुरू कराने के लिए किए जा रहे प्रयास को लेकर धन्यवाद दिया। उन्हाेंने कहा कि मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। यहां से उड़ान शुरू हाेने पर मुजफ्फरपुर जिले के साथ ही वैशाली, पूर्वी चंपारण, गाेपालगंज, सारण, सिवान तक के लाेगाें के लिए आवागमन सुगम हाे जाएगा। 2019 के लाेकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने इसकी घाेषणा भी की थी। इस बीच केंद्रीय मंत्री की ओर प्रयास शुरू किए जाने से उम्मीदें बढ़ गई है। लोकसभा सासंद वीणा देवी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने जल्द कार्रवाई का भराेसा दिलाया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4h42

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *