लापरवाही: सड़क किनारे फेंकी एक्सपायरी दवाओं से मर रहे हैं कई जानवर
पाकुड़। मर्ज में दवा सही मात्रा पर जीवन रक्षक बनती आई है। लेकिन महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम-राजग्राम रास्ते पर पीर पहाड़ के पास जिस तरह से सड़क के किनारे दवाएं फेंकी गई है वह नि:संदेह बड़ी मुसीबत का कारण बन रही है। सड़क के किनारे फेंकी गई दवाएं प्रशासन के सिखाए गए नियम-कायदों के दावों की पोल खोल रही हैं। सड़क किनारे हजारों एक्सपायर दवाई का बोतल इंजेक्शन का बोतल इत्यादि फेका गया है। जिस के कारण एक्सपायर दवाई खाकर आसपास के पशु बीमार हो रहे व मर रहे रहे है। एक्सपायरी डेट की दवाई के कारण मंगलवार को 6 बकरियां मर गई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया की इसी पहाड़ में हमलोग अपना बकरी, भैंस बैल, गाय इत्यादि को चराने लाते है और ऐसे जगह में ये एक्सपायर दवाई फेक दिया गया है और दवाई खाकर पशु बीमार पड़ रहा है और कुछ मर भी गया है। नाम ना छापने के तर्ज पर कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जो एक्सपायरी डेट की दवाई फेंकी गई है वह नजदकी मेडिकल या स्वस्थ केंद्र का है।जिस पर कारवाही होना अतिआवश्यक है। लेकिन लोगों की जुबां पर एक बात जरूर आती हैं कि सड़क के किनारे ऐसी दशा में दवाएं नहीं फेंकी जानी चाहिए। हकीकत में सड़क के किनारे दवाएं फेंकना बिल्कुल गलत है। इन्हें खत्म करने के लिए गड्ढा खोदकर गाड़ देना चाहिए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4kkc