देवघर जिले में पालन पोषण देखरेख योजना का हुआ आरंभ 

IMG_20230217_064818
देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना के अन्तर्गत देवघर जिले में पालन पोषण देखरेख योजना आरंभ किया गया है, जिसमें देखरेख एवं संरक्षण वाले बच्चों को इस योजना से लाभान्वित करना है। 
इसके अलावे इस योजना के तहत बच्चों को शिक्षा, पोषण, चिकित्सा एवं विकास हेतु आर्थिक सहायता एवं परिवार विहीन बच्चों को अल्पकाल हेतु परिवार उपलब्ध कराना है। बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु परिवार अत्यन्त आवश्यक है। परिवार विहीन बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न बालगृहों में रहने वाले 18 वर्ष तक के बच्चों को अल्पकाल हेतु परिवार से जोड़ने के लिए पालन-पोषण देखरेख योजना से लाभान्वित करना है। ऐसे में देवघर जिले के वैसे इच्छुक दम्पति/परिवार जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम न हो। बच्चों को अल्प अवधि सहायता करने एवं जिले के बाल गृहों में रहने वाले 18 वर्ष तक के परिवार विहीन बच्चों को अल्प अवधि के लिए अपने परिवार में रखकर उनका पालन पोषण एवं देखरेख करना चाहते हैं वैसे दम्पति का उम्र से अल्प अवधि के लिए बच्चे का उम्र का अंतर 21 वर्ष से कम न हो। वैसे परिवार इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण कार्यालय, देवघर एवं बाल कल्याण समिति, देवघर के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4l1r

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *