निजी कंपनी रोजगार में नहीं देती आरक्षण : बादल

देवघर। जसीडीह स्थित इफको नैनो प्लांट की यूरिया प्लांट का शिलान्यास गृहमंत्री अमित शाह ने किया। जिला में इफको नैनो प्लांट को लेकर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे कृषि मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि ये कंपनी वाले यहां के किसानों को कितना मोटिवेट करती ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि रोजगार में आरक्षण नहीं देते हैं।  कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में हर रोज नई-नई तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। यूरिया फर्टिलाइजर कंपनी, जिसकी आधारशिला देवघर के जसीडीह में रखी गई है। इससे पहले भी इस तकनीक से यूरिया का निर्माण हो रहा है। लेकिन इससे यहां के किसानों को कितना लाभ होगा ये देखने वाली बात होगी। साथ ही रोजगार को लेकर सवाल पूछने पर मंत्री ने कहा कि इससे रोजगार में कोई वृद्धि नहीं होगी। क्योंकि कोई भी निजी कंपनी स्थानीय लोगों को आरक्षण नहीं देती है। आगे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण करके उन्हें दे दिया है और सभी का झारखंड में हम स्वागत करते हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4lmx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *