खनिज से लदे वाहनों के जाँच के क्रम बिना परिवहन चालान के परिवहन कर रहे 02 ट्रेक्टर को जप्त किया गया
पाकुड़। बुधवार देर रात उपायुक्त वरुण रंजन एवं पुलिस अधीक्षक एच.पी जनार्दनन के द्वारा संयुक्त रूप से रात्रि में औचक छापेमारी की गई। इस दौरान मुफस्सिल थाना स्थित मौजा लखनपुर में रात्रि समय औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुल 02 ट्रेक्टर को बिना परिवहन चालान के खनिजो का परिवहन करते जप्त किया गया एवं बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स बेचने के आरोप में क्रशर संचालक, ट्रेक्टर के मालिक एवं चालक के विरुद्ध पाकुड़ मुफ़सिल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया। उपायुक्त महोदय ने गाड़ियो के ऊपर राजसत करने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मालपाहाड़ी में स्थित क्रशर का भी जायज़ा लिया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त एवं टास्क फ़ोर्स टीम द्वारा पाकुड़- महेशपुर रोड में कोयला एवं पत्थर से लदे विभिन्न वाहनों की जाँच की गई जिसमे सभी वाहनों में परिवहन चालान पाया गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आपसी समन्व्य स्थापित कर अवैध परिवहन कर रहे गाड़ियों को जाँच करे। अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने हेतु टीम वर्क के रूप में कार्य करें, ताकि त्वरित व विधि सम्मत कार्रवाई किया जा सके। छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल, ज़िला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, माइनिंग इंस्पेक्टर पिन्टु कुमार, अंचलाधिकारी पाकुड़ आलोक वरण केसरी एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4mp2