सूखे कुएं में गिरने से हुई 12 वर्षीय बालक की मौत

मसलिया थाना क्षेत्र के नवासार गांव में एक 12 वर्षीय बालक की सूखे कुंवे गिरने से ही मौत हो गई। बालक समीर मरांडी गांव के सूखे कुंवे के पास पक्षी मारने के लिए गया था जहां असंतुलित होकर कुंवे में गिर गया जहां कुंवा सूखा रहने के कारण दोनों हाथ टूट गया। स्वजनों से प्राथमिक उपचार के निजी अस्पताल में लेकर गया जिसके बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत पर परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। वहीं गांव में मासूम की मौत पर मातम पसरा हुआ है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4omp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *