केदारनाथ जा रही श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 तीर्थ यात्रियों की मौत

उत्तराखंड। उत्तराखंड में केदारनाथ जा रहे श्रद्धालुओं का यात्री हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। केदारनाथ से दो किमी पहले गरुड़ चट्टी के पास हादसे का शिकार हो गया। आर्यन कंपनी के इस हेलीकॉप्टर से हुए हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर आ रही है। इस हेलीकॉप्टर में केदारनाथ धाम के यात्री सवार थे। हादसे का शिकार होने के बाद हेलीकॉप्टर में आग की ऊंची लपटे उठने लगी। जानकारी के अनुसार ये हेलीकॉप्टर केदारनाथ यात्रियों के लिये प्राइवेट कंपनी आर्यन की तरफ से संचालित किया जा रहा था। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार 7 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अगले आदेश तक हेलीकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री ने दुख जताया है.

हेलीकॉप्टर दुर्घटना

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर में पिछले महीने 6 मई को कपाट खोल दिए गए थे तभी से वहां पर हर दिन तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है ऐसे में पिछले महीने की 31 मई को केदारनाथ धाम हेलीपैड पर उतरते समय एक हेलीकॉप्टर की अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस घटना पर बयान जारी करते हुए डीजीसीए ने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं हालांकि इस लैंडिंग में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। केदार घाटी में विमान परिचालन के लिए डीजीसीए ने एक गाइडलाइन जारी किया है जिसके अनुसार ही  विमान परिचालित किए जा सकते हैं जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी पट खुलने के बाद से ही बाबा के धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने में लगभग 4 लाख 82 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा के धाम में मत्था टेक चुके हैं लेकिन कपाट खुलने से लेकर अब तक वहां पर लगभग 59 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। केदारनाथ यात्रा करने पहुंच रहे यात्रियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4q4i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *