काठीकुंड/ महाशिवरात्रि के अवसर पर मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन एंड ट्रांसफॉरमेशन कार्यक्रम के तहत प्लान इंडिया के द्वारा काठीकुंड प्रखंड के विभिन्न गांव में प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक किया गया. लोगों को वैक्सीन से अफवाहों से बचने व वैक्सीन के फायदे के बारे में बताया गया. कार्यक्रम के दौरान प्लान इंडिया के टीकाकरण मित्र के साथ ही अन्य मौजूद थे.