काठीकुंड/ सोमवार को स्थानीय विधायक नलिन सोरेन ने प्रखंड क्षेत्र के कर्णपुरा गांव में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीडब्लुडी रोड कर्णपुरा से मजडीहा तक 3.75 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है. 3.75 किमी सड़क के अंतर्गत 626 मीटर पीसीसी,2885.5 मीटर बीटी,3 कल्वर्ट व 15 मीटर गार्डवाल बनना है. 2 करोड़ 90 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होना है. शिलान्यास के मौके पर विधायक श्री सोरेन ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि,लंबे समय से इस सड़क के निर्माण के लिये प्रयासरत था. सड़क बहुत बदहाल थी और अब इसके निर्माण से लोगो की एक बड़ी समस्या का अंत हो जायेगा. उन्होनें स्थानीय लोगो को निर्माण कार्य के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने की बात कहीं. कहा कि,सड़क निर्माण में गड़बड़ी दिखने पर स्थानीय लोग अपने ग्राम प्रधान,मुखिया को इसकी सूचना दे,ताकि कार्य में गड़बड़ी को रोका जा सके. उपस्थित विभागीय अधिकारियों को कार्य को प्राक्लन के अनुसार निर्माण के निर्देश दिये. लोगो को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय समिति के सदस्य आलोक सोरेन व विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन ने इस सड़क के निर्माण का श्रेय स्थानीय विधायक को दिया. कहा,कि विधायक जी की अनुसंशा पर टेंडर निकला और आज रोड निर्माण का शिलान्यास हो रहा है,जो क्षेत्र के लिये ख़ुशी की बात है. मौके पर आरईओ के स्कुटिव इंजीनियर सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि,रोड का निर्माण तय मानकों के अनुरूप होगा और कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा. आमझरी चौक पर आमझरी से करमाटाड़ सवा 16 किलोमीटर सड़क के राइडिंग क्वालिटी में सुधार के कार्य को प्रारंभ करने को लेकर विधायक श्री सोरेन द्वारा यहाँ भूमि पूजन की गयी. शिलान्यास व भूमि पूजन के मौके पर पीडब्लुडी के एसडीओ राधिका रमन,आरईओ के स्कुटिव इंजीनियर सुशील कुमार सिन्हा,जेई विक्रम दास,झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,प्रखंड कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भगत,झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष सनाउल अंसारी,मुखिया रामेश्वर मोहली,मुखिया रोजमेरी हेम्ब्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता अकसर अंसारी,जाकिर,जियालाल भगत,टिंकू लाहा,रजनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
विधायक नलिन सोरेन ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,कहा- स्थानीय ग्रामीण कार्य की गुणवत्ता पर रखे नजर
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/52es