डायन के आरोप में तीन महिला सहित चार को जबरन पिलाया मैला, शरीर में बेरहमी से दागा दो की हालत नाजुक

दुनिया आसमान पर पहुंच गई लेकिन आज भी गांव के कुछ लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अस्वारी गांव में सामने आया है जहां अंधविश्वास में डायन का आरोप लगा कर चार लोगों के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि उन्हें मलमूत्र पिलाया गया और गर्म लोहे से पूरे शरीर में दागा भी गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को अस्वारी गांव रसी मुर्मू(55), सोनमुनी टुड्डू(47), श्रीलाल मुर्मू(40) और कोलो टुड्डू(45) को गांव के ही लोगों ने डायन का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की साथ ही सभी को मलमूत्र बॉटल के जरिए जबरन पिलाया। इतने में भी उन लोगों का मन नहीं पसीजा तो लोहा गर्म कर दो लोगों के शरीर बेरहमी से दागना शुरू कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार इस कदर सहमे हुए थे की किसी ने पुलिस से मदद मांगने की हिम्मत तक नहीं की। रविवार को जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल को गांव भेज सभी को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजवाया। जहां से ईलाज के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया की गांव के ही ज्योतिंन मुर्मू ने बैठक कर उनके खिलाफ षडयंत्र रचा था जिसके बाद मुनि सोरेन, लखीराम मुर्मू, सुनील मुर्मू, उमेश मुर्मू, मंगल मुर्मू सहित कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ितों ने बताया की उनको अब भी डर लग रहा है की न जाने आगे उनके साथ किया होगा। खबर लिखें जाने तक देर शाम तक मामलें को लेकर पीड़ित पक्ष की तरफ से किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं की गई हैं। 

मामले की जानकारी मिलते ही सभी को ईलाज के लिए भेजवाया गया। एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा। गांव में स्थिति सामान्य है। विनय कुमार, थाना प्रभारी सरैयाहाट

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/53g5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *