आरोपियों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

IMG_20221113_010240
देवघर। सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधरा गांव में जानलेवा हमला करने के मामले में सारठ थाना कांड संख्या- 166/21 के फरार चल रहे आरोपी मुन्नू राणा, हीरा लाल राणा, कृष्ण लाल राणा व रवि राणा के घर पर शनिवार को सारठ पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। कांड के अनुसंधान पदाधिकारी एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत आदेश पर आरोपी के घर पहुंचकर दरवाजे पर इश्तेहार चिपकाया। एसआई अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना में जानलेवा हमला का मामला दर्ज है। मामले में आरोपी फरार चल रहा है। न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर चिपकाया गया है। यदि कुछ दिनों में आरोपी थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी शैलेश कुमार पांडेय, एएसआई विशंभर विश्वकर्मा समेत पुलिसबल मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/53i2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *