मधुपुर। सोमवार को मधुपुर मे सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह में सडक पर गाड़ियों की रफ्तार काफी कम थी। रेलवे में चार महत्वपूर्ण ट्रेन घंटो विलंब से चली । रेलयात्री घने कोहरे के बीच स्टेशन पर ठिठुरते हुए ट्रेन के इंतजार में खड़े होकर परेशान दिखे । जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण डाउन में उपासना एक्सप्रेस 8 घंटा, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल 4 घंटा, विभूति एक्सप्रेस 4 घंटा और काठगोदाम हावड़ा बाग एक्सप्रेस 6 घंटा विलंब से मधुपुर चल रही है । जब कि हावड़ा हरिद्वार एक्सप्रेस कुंभ एक्सप्रेस को रेलवे ने कोहरे के कारण पूरे 1 महीने के लिए रद्द कर दिया गया है | कोहरे के कारण दस मीटर दूरी तक भी कुछ साफ नजर नहीं आ रहा था। कोहरे के कारण रेलवे में चालक को सतर्कता पूर्वक ट्रेन आगे का भी निर्देश दिया गया है । कोहरे के कारण सूर्य भगवान ने देर से दर्शन दिया। इस कारण सोमवार सुबह ठंड महसूस की गई। रविवार को अचानक सीतलहरी बढ़ने से ठंड का असर देखने लगा । ठंड के कारण लोग खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में अलाव तापते नजर आए। अधिसंख्य लोग सुबह घर में भी दुबके रहे और धूप निकलने का इंतजार करते नजर आए। कोहरे का असर शहरी इलाके के अलावा करौं, पालोजोरी, सारठ, मारगोमुंडा आदि इलाकों में देखा गया। अगर कुछ दिन और ऐसा ही रहा तो किसान को भी नुकसान हो सकता हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा और दिन व रात के तापमान में काफी कमी दर्ज की जाएगी। वहीं बीच-बीच में कोहरे का भी असर रहने की उम्मीद है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/59s1