काठीकुंड / शनिवार को काठीकुंड प्रखंड के कालाझर पंचायत अंतर्गत आमगाछी गांव में ऊर्जा मेला दिवस के अवसर पर झारखंड बिजली वितरण निगम विभाग द्वारा बिजली जागरूकता सह समाधान केंद्र अयोजित किया गया. मौके पर बिजली उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान किया गया. 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए लोगो को जागरूक किया गया. कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य अतिथि शिकारीपाड़ा विधानसभा के विधायक नलिन सोरेन ने विभाग को नियमित रूप से प्रति माह बिजली बिल प्रखंड में भेजने की बात कही,ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल देने मे आसानी . गांव में किसी कारणवश यदि ट्रांसफार्मर खराब होती है,तो बिजली विभाग को इसकी सूचना दें,ताकि समस्या का निष्पादन किया जा सके. कहा कि ग्राम में ट्रांसफार्मर चोरी न हो,इसके की प्रति ग्रामीण जागरूक रहे,ताकि इस प्रकार की घटनाओ पर अंकुश लग सके. काठीकुंड प्रखंड अंचलाधिकारी अमर जॉन आइंद ने उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विगत कई महीनों से प्रखंड के सभी गांव में बिजली विभाग के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है,कि सभी अपने घरों में बिजली मीटर लगाए,जिससे सरकार द्वारा दी जा रही एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल सके. मौके पर कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन,सहायक अभियंता अभय मोहन सहाय,,जेई दीपक कुमार गुप्ता,अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
काठीकुंड के आमगाक्षी गांव में बिजली जागरुकता सह समाधान शिविर आयोजित
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5c4m