पति को मारकर प्रेमी देवर के साथ भागने के फिराक में थी पत्नी, हो गया ये कांड

13 Jama Crime 2

झारखंड। दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में एक पत्नी अपने पति को जान से मारकर प्रेमी के साथ फरार होने की योजना बना रही थी उसने पूरी तैयारी भी कर ली थी लेकिन वह पति को नहीं मार पायी उल्टा महिला के प्रेमी को पति और रिश्तेदारों ने मार डाला। 

चलिये आपको बताते है पूरा मामला क्या है 

जामा थाना क्षेत्र के कैराबनी के समीप पुलिस ने एक शव बरामद किया था। जिसकी पहचान विष्णु कुमार कापरी के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतक विष्णु का उसकी भाभी सुनीता से प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ा कि दोनों एक दूसरे से दूरी बर्दाश्त नही हो रही थी। 

दोनों का प्रेम परवान चढ़ रहा कि सुनीता का पति वीरेन्द्र दोनों को नागवार गुजर रहा था इसलिए दोनों ने वीरेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। उसके बाद देवर-भाभी ने योजना बनायी और सबेरे बहियार शौच के पति पत्नी दोनों गये। इसी दौरान देवर पति को मारने आया लेकिन पति बच गया और महिला और उसका देवर वहां से भाग गया। 

उसके बाद महिला के पति अपने घर गया और उसने साला और परिजनों को बुलाया फिर सभी ने मिलकर विष्णु की तलाश शुरू कर दी। उसके बाद वीरेन्द्र भंडारी और कामदेव ठाकुर ने मिलकर विष्णु की गला दबाकर कर उसकी जान ले ली थी। महिला इसी दौरान अपने मायके भागकर चली गयी। 

पुलिस ने पति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में महिला सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके प्रेमी देवर विष्णु के जान लेने के आरोप में उसके पति वीरेन्द्र भंडारी और महिला भाई कामदेव ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

शादी शुदा महिला के साथ प्रेम के बाद जीवन साथ बिताने का सपने एक व्यक्ति की जान ले ली वही एक विवाहित दंपŸिा की जिदंगी अब जेल में कटेगी। इन सब में महिला का भाई भी जीवन बर्बाद हो गया है वह भी जेल पहुंच गया है। अवैध रिश्ते ने कई लोगों की जिदंगी बर्बाद कर दी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5eli

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *