बादम मुख्य सड़क के निर्माण कार्य में बरती जा रही है घोर अनियमितता

पीसीसी सड़क में सीमेंट की मात्रा ज्यादा दिखाने के लिए पत्थर के काले डस्ट का हो रहा है प्रयोग

ग्रामीणों ने हजारीबाग उपायुक्त से निर्माण कार्य के जांच कराने का आग्रह किया

7

बड़कागांव प्रखंड के बादम पंचायत के मुख्य सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से किया जा रहा है। 2.800 किलो मीटर सड़क का निर्माण कार्य 1 करोड़ 69 लाख 28 हजार के लागत से हो रहा है।सड़क के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही है। पीसीसी सड़क में सीमेंट की मात्रा ज्यादा दिखाने के लिए पत्थर के काले डस्ट को डाला जा रहा है। कम छर्री और मिट्टी युक्त बालू का प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा इस तरह के कार्य का कई जगह विरोध किया गया जिसको लेकर लड़ाई भी हो गई है। ग्रामीणों के द्वारा इस्टीमेट मांगने पर संवेदक के लोगों के द्वारा इस्टीमेट नही दिखाया गया। संवेदक के द्वारा मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इंजीनियर भी सड़क के निर्माण कार्य को देखने के लिए नही आते हैं। इंजीनियर से  इस्टीमेट के लिए दूरभाष पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन इंजीनियर ने फोन नही उठाया। ग्रामीणों का कहना है की 8 इंच मोटी ढलाई करनी है लेकिन सिर्फ साइड में 8 इंच ढलाई की जा रही है बीच में 4 से 6 इंच ही ढलाई की जा रही है। सड़क बनने के साथ ही कई जगह खराब हो गया है जिसे मिट्टी युक्त बालू से छिपा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है की हम किस अधिकारी के पास गुहार लगाएं समझ में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने हजारीबाग उपायुक्त  से सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच करने का आग्रह किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5h6y

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *