शोक संतप्त परिजनों से मिले चंदन सिंह फाउंडेशन प्रमुख, बंधाया ढांढस

26

चकाई I चकाई प्रखंड अंतर्गत गरही सोतारी गांव में शोकाकुल परिवारों से मिलने चंदन सिंह फाउंडेशन के फाउंड चंदन सिंह पहुंचे शोक संवेदना व्यक्त किया बताते चलें कि रामचंद्रडीह पंचायत के गरही सोतारी गांव निवासी मुंशी दास के 12 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को कैंसर बीमारी हो गई थी जिसका इलाज पटना स्थित महावीर कैंसर संस्थान में कराया जा रहा था लेकिन बीते 18 मार्च की रात्रि उसका अकस्मात निधन हो गया  घटना की सूचना मिलते ही चंदन सिंह फाउंडेशन के फाउंडर चंदन सिंह मृतक के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की एवं गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया साथ ही फाउंडेशन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहयोग की राशि 5500 रु भी दी गई. वही इस मौके पर चंदन सिंह ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है सभी लोगों ने मिलकर बच्चे को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन आखिरकार बच्चे को नहीं बचाया जा सका यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है श्री सिंह ने कहा कि चंदन सिंह फाउंडेशन उनके परिवार के साथ खड़ी है जो फाउंडेशन के द्वारा चलबन सकेगा वह सदैव उनके लिए किया जाएगा इस मौके पर रामचंद्रडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छोटे खान फाउंडेशन के वरीय सदस्य मोहम्मद जहांगीर अभय पासवान अनिल सिंह अभिषेक कुमार उर्फ गोलू गौरव शुक्ला हर्ष नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5hk1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *