बाइक सवार बिजली पोल से टकराया, गंभीर रूप से घायल

IMG-20221228-WA0095
मधुपुर। मार्गो मुंडा थाना क्षेत्र के डेलिपाथर गांव निवासी 27 वर्षीय युवक राम प्रसाद मंडल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि राम प्रसाद मंडल डेली पाथर अपने गांव से बाइक लेकर राशन लेने के लिए पीडीएस दुकान प्रधानी मोड़ गए हुए थे। वहां से राशन लेकर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे कि बीच रास्ते में उनका बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बिजली पोल से टकरा गए । घटनास्थल पर वह गंभीर रूप से पढ़े हुए थे ग्रामीणों की सूचना पर पंचायत समिति कार्तिक मंडल और घायल व्यक्ति के भाई संतोष मंडल घटनास्थल पर पहुंचे । वहां ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से मधुपुर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया ।यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु देवघर भेज दिया । इलाज कर रहे डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का एक पैर काफी डैमेज हो गया है | इधर सूचना पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही हैं!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5in4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *