देवघर। भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल संगठन के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाए जाने से देवघर नगर के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उक्त जानकारी नगर अध्यक्ष,भाजपा चन्द्र शेखर खवाड़े ने दी ।
जिस प्रकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के नेतृत्व में पिछले दिनों भाजपा के कार्यकर्ताओं ने देश भर में सभी चुनावों में विजयी परचम लहराने का काम किया है यह काफी गर्व का विषय रहा है । राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के नेतृत्व में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को संगठन के रीढ़ की हड्डी मानकर काम कर रहा है यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रेरणादाई और ओजस्वी संबोधन ही है जो हमेशा कार्यकर्ताओं को पार्टी का सर्वस्व बताती रही है । राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल को बढ़ाने से जहां भारतीय जनता पार्टी का संगठन और मजबूत होगा, वही आने वाले 2023 के 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराएगा तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की बनेगी ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5k8j