गोड्डा एसपी ने किया पथरगामा एवं बसंतराय थाना का वार्षिक निरीक्षण

IMG-20230303-WA0038

गोड/बसंतराय। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा पथरगामा एवं बसंतराय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी तथा पुलिस पदाधिकारी को निम्नांकित दिशा निर्देश दिया गया –
1. लंबित कांडों का समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
2. लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन अविलंब करेंगे। साथ ही फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया।
3. सभी निरीक्षण से संबंधित पंजियो का अवलोकन कर उसमें पाए गए कमियों का निराकरण/ प्रविष्टि हेतु निर्देश दिया गया।
4. आम नागरिकों के द्वारा प्राप्त शिकायत पत्रों का अविलंब निष्पादित करेंगे।
5. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
6. आगामी होली एवं शबे-बरात पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5l2x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *