निरसा I एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के डुमरकुंडा उत्तर पंचायत के आदिवासी बहुल ग्राम बाउतीडीह के समीप सात वर्ष पहले बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भवन (अस्पताल) आज तक नियमित रुप से चालू नहीं हो सका है। जबकि सेंटर के रंगरोगन में प्रतिवर्ष लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। वाबजूद यहां के लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को बंगाल या अन्य क्षेत्रों में जाकर इलाज कराना पड़ रहा है। झामुमो के एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन ने बुधवार को सेंटर का जायजा लिया। उन्होंने सूबे के सीएम हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और डीसी को ट्वीट कर अस्पताल चालू कराने की मांग की है। कहा कि 2016 में अस्पताल भवन बनकर तैयार हो गया लेकिन आजतक चालू नहीं हुआ है। प्रति वर्ष रंगरोगन में लाखों खर्च किए जाते हैं जो जांच का विषय है। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ भी नहीं मिल रहा है।