कार्यक्रम में पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो व सांसद सीपी चौधरी होंगे शामिल
डुमरी I आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि 26 अप्रैल को गाण्डेय प्रखंड के धोबिया मोड़ फुटबॉल मैदान में विधानसभा स्तरीय जन पंचायत कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो एवं विशिष्ट अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी होगें।कहा है कि झारखंड सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध पुरे झारखंड में विधानसभा स्तर पर आजसू जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसकी शुरूआत गांडेय विधानसभा से किया जा रहा है।कहा कि हेमंत सरकार जिस चुनावी घोषणापत्र के आधार पर जनसमर्थन प्राप्त करके सरकार सत्ता में आई उन घोषणाओं में से एक भी घोषणापत्र को लागू नहीं कर सकी इसलिए पार्टी सरकार के खिलाफ जन पंचायत करके आमजन को जागरूक करेगी।कहा कि सरकार जब अपने वादे पूरे नहीं कर सकी है तो उसे कुर्सी पर बैठे रहने का हक़ नहीं है इसलिए आम लोगों के पास जाकर उसे लोकतांत्रिक तरीके से हटाने का तरीका आजसू जन पंचायत के माध्यम से बताएगी।कहा कि झारखंड सरकार 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति,नियोजन नीति,पिछड़ा वर्ग को उसके आबादी के आधार पर आरक्षण,प्रत्येक वर्ष पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार,शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता,गरीब परिवार को तीन लाख का आवास आदि महत्वपूर्ण घोषणाओं को लागू करने में विफल रही है।ऐसी परिस्थिति में झारखंड सरकार को अपने पद पर रहने का कोई हक़ नहीं है।कहा कि जन पंचायत में गाण्डेय विधानसभा स्तरीय सभी चुल्हा प्रमुख,सभी ग्राम प्रभारी,सभी पंचायत प्रभारी,सभी गाण्डेय,बेंगाबाद एवं गिरिडीह सदर प्रखंड के 15 पंचायत के पदाधिकारी,जिला के पदाधिकारी सहित केंद्रीय पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।बताया कि कार्यक्रम में विधायक लंबोदर महतो पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत गाण्डेय विधानसभा प्रभारी अर्जुन बैठा भी शामिल रहेंगे।